लाइव न्यूज़ :

कानपुर के बाद प्रयागराज के नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी आग; 200 दुकानें हैं मौजूद, बरेली के डाकघर में भी भीषण आग से कंप्यूटर समेत कई सामान जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2023 10:21 IST

उधर, बरेली के कस्बा बिशारतगंज स्थित डाकघर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंप्यूटर समेत काफी सामान जल गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के नेहरू कॉम्प्लेक्स में शनिवार आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।नेहरू कॉम्प्लेक्स में 200 से अधिक दुकानें हैं। 

प्रयागराजः कानपुर के रेडीमेड कपडों के मार्केट में लगी आग अभी पूरी तरह बुझे भी नहीं कि प्रयागराज के पुराने चौक में घंटाघर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह आग लग गई। वहीं, बरेली के कस्बा बिशारतगंज स्थित डाकघर में भी शनिवार तड़के भीषण आग लगने की सूचना है।

प्रयागराज के नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह घंटाघर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया,“ पुराने चौक स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में सुबह के समय दुकानें बंद होने से किसी जनहानि की आशंका नहीं है। हालांकि दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं।” नेहरू कॉम्प्लेक्स में 200 से अधिक दुकानें हैं। 

उधर, बरेली के कस्बा बिशारतगंज स्थित डाकघर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सुबह-सुबह हुई आग की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंप्यूटर समेत काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि कानपुर नगर पुलिस आयुक्तालय के बांसमंडी इलाके में एक बहुमंजिला वाणिज्यिक टावर में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात लगी भीषण आग पर शनिवार करीब 55 घंटे बाद बाहरी हिस्सों पर काबू पाया जा सका। डीसीपी तेज स्वरूप सिंह ने बताया, "आग पर करीब-करीब काबू पा लिया गया है और बाहर से आग को बुझा दिया है। अभी नुकसान का आंकलन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि अंदर नहीं जाया जा सकता।" आग की चपेट में आकर करीब 800 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस के अनुसार, आग एआर (अफाक रसूल) टावर से शुरू हुई और तेजी से मकसूद, हमराज कॉम्प्लेक्स और नफीस टावर में भी फैल गई, जिससे इन चारों टावर में स्थित लगभग 800 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। 200 करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

टॅग्स :प्रयागराजआगउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल