लाइव न्यूज़ :

सीएम खट्टर के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-आरएसएस को जानने के लिए साखा में लें हिस्सा..देश संघ के दम पर है खड़ा

By भाषा | Updated: January 11, 2023 07:37 IST

आरएसएस के प्रति राहुल गांधी के बयाने को लेकर हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा था, "कभी वह शिव भक्त बन जाते हैं और फिर पूछते हैं कि (हर हर महादेव) जयकारा कौन लगाता है। कभी वह पुजारियों को निशाना बनाने लगते हैं। कोई समझ नहीं पा रहा है कि उनकी दिशा क्या है... ऐसा नहीं है कि केवल हम ही हैरान हैं। कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर निशाना साधने पर अनिल विज का भी बयान सामने आया है। गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता को कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लेने की सलाह दी है। इससे पहले सीएम खट्टर ने भी पलटवार किया है और राहुला गांधी को लेकर बयान दिया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि वह संगठन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था। ऐसे में उनके बयान को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस के नेता भी हैरान हैं। 

“वह पप्पू ही हैं।” राहुल गांधी को बोलें सीएम खट्टर

इस पर बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा, “वह पप्पू ही हैं।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सोमवार को अम्बाला की एक नुक्कड़ सभा में आरएसएस सदस्यों को “21 वीं सदी का कौरव” कहा था। 

राहुल गांधी को क्या बोले गृह मंत्री अनिल विज

ऐसे में विज ने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीबों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अपनी यात्रा के दौरान 'पैलेस ऑन व्हील्स' में सो रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, “उन्हें आरएसएस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, जिसके बारे में वह कुछ नहीं जानते।” उन्होंने कहा, “आज देश आरएसएस के दम पर खड़ा है।” 

मामले में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस के बारे में जानने के लिए कुछ दिन आरएसएस की शाखा में जाना चाहिए।’’ 

राहुल गांधी के बयान से खुद कांग्रेस के लोग भी है हैरान-सीएम खट्टर

गांधी की टिप्पणी पर खट्टर ने पत्रकारों से कहा, “वह जिस तरह की टिप्पणी करते हैं, समझ नहीं आता कि वह किस दर्शन का पालन करते हैं...।” 

उन्होंने कहा, “कभी वह शिव भक्त बन जाते हैं और फिर पूछते हैं कि (हर हर महादेव) जयकारा कौन लगाता है। कभी वह पुजारियों को निशाना बनाने लगते हैं। कोई समझ नहीं पा रहा है कि उनकी दिशा क्या है... ऐसा नहीं है कि केवल हम ही हैरान हैं। कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “वैसे भी, वह पप्पू ही हैं।” 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राअनिल विजआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज