लाइव न्यूज़ :

यूपी: जिला प्रशासन ने बाबासाहब आंबेडकर की तोड़ी गई प्रतिमा की जगह लगवाई नई मूर्ति, लेकिन रंग हुआ नीला से भगवा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2018 11:06 IST

यूपी के बदायूं में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। खबर के अनुसार यहां बाबा साहेब की मूर्ति पर सत्ताधारी रंग यानि की भगवा रगं चढ़ गया है।

Open in App

बदायूं , 10 अप्रैल: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़कर अराजकता फैलाने को कोशिश की गई। लेकिन इस बीच अब नया मोड़ आ गया है। यूपी के बदायूं में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। खबर के अनुसार यहां बाबा साहेब की मूर्ति पर सत्ताधारी रंग यानि की भगवा रंग चढ़ गया है।

कहा जा रहा है कि रविवार(8 अप्रैल) को कुछ लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इस भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया है। आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया गया है। अक्सर कोट और ट्राउजर में दिखने वाले आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग की शेरवानी पहनाई गई है। जो नीले की जगह भगवा कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी थी। जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की, ग्रामीणों के बीच इस नई मूर्ति का अनावरण किया गया जो भगवा रंग की है। 

वहीं, मूर्ति के भगवाकरण होने के बाद से कुछ संगठन खासा नाजार भी हैं। उन्होंने इसको राजनीतिक रूप माना है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बदायूं जिले के अध्यक्ष भारत सिंह जाटव ने कहा, 'आंबेडकर की प्रतिमा में उनके कोट का रंग बदलने से समुदाय के लोग गुस्से में है।' 

ऐसा पहली बार हुआ है जब नीले रंग की अंबेडर की प्रतिमा भगवा रंग की, की गई हो।  प्रतिमा के भगवाकरण हो जाने से हर कोई खासा हैरान है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रतिमा के रंग पर अब तक न तो बसपाइयों ने कोई आपत्ति जताई और न ही बाबा साहेब के अन्य अनुयायियों ने।

टॅग्स :बी आर अंबेडकरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज