लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी ने गिरफ्तार होने के बाद मुंबई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- मुझे मारा गया है, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: November 4, 2020 11:55 IST

अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपब्लिक टीवी पर चलाए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अर्नब के साथ बदसलूकी की।इंटीरियर डिजाइनर की सुसाइड नोट में कहा गया था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य- फिरोज शेख और नीतेश सारदा ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया।

नई दिल्ली: रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है।

रिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, इसमें पुलिस और अर्नब के बीच बहस होती दिख रही है।  गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।

2018 में इस इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार हुए हैं अर्नब

मिली जानकारी के अनुसार, अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। रिपब्लिक टीवी पर चलाए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अर्नब के साथ बदसलूकी की।

अर्नब गोस्वामी पर लगा है ये आरोप-

इंटीरियर डिजाइनर की सुसाइड नोट में कहा गया था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य- फिरोज शेख और नीतेश सारदा ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलना पड़ा। अर्नब हाल के दिनों में कई मामलों में अपने कार्यक्रम के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस पर सवाल उठाते रहे हैं। 

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद कंगना ने ये कहा-

बता दें कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए करते हुए कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा है, अर्नब सर, हमें आजादी का कर्ज चुकाना है। 

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमुंबईमुंबई पुलिसकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप