लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की पायलट जलापूर्ति योजना की शुरुआत के 8 साल बाद मात्र 5 प्रतिशत घरों में पहुंचा पानी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:34 IST

Open in App

दिल्ली सरकार द्वारा मालवीय नगर और वसंत विहार इलाके में चौबीस घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई पायलट परियोजना के आठ साल बीतने के बाद भी इन दोनों क्षेत्रों के मात्र पांच प्रतिशत घरों में ही इसका लाभ पहुंचा है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने निजी कंपनियों की साझेदारी से जनवरी 2013 में इस परियोजना की शुरुआत की थी। इस परियोजना का काम समाप्त होने की समयसीमा दिसंबर 2014 तय की गई थी। मालवीय नगर में 50 हजार और वसंत विहार में आठ हजार घर हैं। पीटीआई-भाषा को प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक लगभग साढ़े आठ वर्ष बीतने के बाद मालवीय नगर के केवल नवजीवन विहार और गीतांजलि एन्क्लेव के मात्र 783 घरों को इस परियोजना का लाभ मिला है। इसके अलावा वसंत विहार के वेस्ट एन्ड कॉलोनी, आनंद निकेतन और शांति निकेतन के 2,156 घरों को ही इसका लाभ मिल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि समूचे परियोजना क्षेत्र को 24 घंटे सात दिन आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। एक अधिकारी ने कहा, “ज्यादातर जगहों पर पानी की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है लेकिन सभी को देने के लिए और पानी की आवश्यकता है।” दिल्ली में हर घर में औसतन चार घंटे पानी आता है। शहर में प्रतिदिन 1140 एमजीडी पानी की जरूरत है जबकि दिल्ली जल बोर्ड 935 एमजीडी की आपूर्ति ही करता है। एक अन्य अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि डीजेबी कई जल परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है और आने वाले सालों में इसके नतीजे देखने को मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबोझ से राहत की ओर: IFC पर बड़ी राहत, 25% भुगतान पर NOC?, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का बड़ा फैसला

भारतदिल्लीवाले ध्यान दें! आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद, 2 दिनों तक नहीं आएगा पानी; चेक करें लिस्ट

कारोबारदिल्ली जल बोर्डः 15 अगस्त तक उठाएं पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना का लाभ?, प्रवेश वर्मा बोले-अब तक 3.30 लाख उपभोक्ता को फायदा

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

भारतDelhi Water Cut: दिल्ली के कई हिस्सों में आज नहीं मिलेगा पानी, दिवाली से पहले पानी के किल्लत से परेशान लोग; देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप