लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण किया जाए : यूनेस्को

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:51 IST

Open in App

यूनेस्को ने बृहस्पतिवार को अपील की कि अफगानिस्तान की सांस्कृतिक विरासत का उसकी विविधता के साथ संरक्षण किया जाना चाहिए और देश की ऐतिहासिक संपत्ति की ‘‘क्षति और लूट’’ से रक्षा के लिए तमाम एहतियात बरते जाने चाहिए। यूनेस्को ने देश पर तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां तेजी से बदलते हालात के मद्देनजर यह अपील की है। यूनेस्को ने एक बयान में 2001 में विश्व विरासत स्थल में शामिल अफगानिस्तान की बामियान घाटी में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की घटना की भी याद दिलायी। उस घटना के करीब 20 साल बाद देश में तेजी से बदलते घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में यूनेस्को महानिदेशक आंद्रे अजोले ने अफगानिस्तान में सांस्कृति विरासत के संरक्षण की अपील की है। उन्होंने यूनेस्को का बयान साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हम पूरी विविधता के साथ अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए अफगानिस्तान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सांस्कृतिक विरासतों को किसी भी प्रकार की क्षति या लूट से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील करते हैं।’’ युद्ध से जर्जर देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी एक मई से शुरू होने की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान के लगभग सभी महत्वपूर्ण शहरों और राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया है। रविवार 15 अगस्त को जब तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया तो हजारों की संख्या में लोग वहां से बाहर निकलने की बेचैनी में हवाईअड्डे का रूख करते दिखे। हालांकि, तालिबान ने 1990 की दशक के मुकाबले इस बार खुद को ज्यादा आधुनिक दिखाने का प्रयास किया है। लेकिन बड़ी संख्या में अफगान डरे हुए हैं और उन्हें उसी पुराने क्रूर शासन की वापसी का डर सता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल