लाइव न्यूज़ :

मोदी का संसदीय कार्यालय बेचने के लिए विज्ञापन आनलाइन साइट पर डाला, चार आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:44 IST

Open in App

वाराणसी, 18 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय को ‘‘बेचने’’ के लिए एक ऑनलाइन साइट पर कथित तौर पर विज्ञापन डालने के आरोप में वाराणसी के भेलुपुर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत लिया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जवाहर नगर स्थित संसदीय कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में बेचने के लिए कार्यालय की चार तस्वीरें ऑनलाइन साइट पर बेचने के लिए डाली गई थीं। पुलिस ने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय बेचने के लिए उसकी तस्वीर ऑनलाइन साइट पर डालने का मामला संज्ञान में आया था। उन्होंने बताया कि भेलुपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विज्ञापन में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय को दो मंजिला और चार कमरे का बताया गया था। उन्होंने बताया कि विज्ञापन में कार्यालय को 6500 वर्ग फुट का बताया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल