लाइव न्यूज़ :

बरेली में खुदाई के दौरान बगल का मकान ढहा, दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 11:42 IST

Open in App

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मुख्य बाजार में बेसमेंट के लिए हो रही खुदाई के समय उसके बगल में बना दो मंजिला भवन ढहने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद देने के निर्देश दिये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मुख्य बाजार में साहूकारा निवासी दीपक गोयल अपनी पुरानी दुकानों को तोड़वाकर बेसमेंट बनवा रहे थे। बुधवार शाम खुदाई के दौरान पड़ोस में बना दो मंजिला भवन ढह गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर शकील (25), धर्मेंद्र (25) और जाहिद (30) के साथ—साथ दुकानदार कृष्ण अवतार और उसका नौकर सक्षम मलबे में दब गए। कृष्ण अवतार और सक्षम अपनी दुकान की पहली मंजिल पर थे इसलिए लोगों ने उन्हें तत्काल बचा लिया। मलबे में दबे बाकी लोगों को बचाने का काम शुरू हुआ। सूत्रों ने बताया कि दमकल के कर्मियों और तीन थानों के पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को तैनात किया गया। बचाव अभियान के दौरान धर्मेंद्र और शाहिद के शव बाहर निकाले गये। शकील को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि शकील, कृष्ण अवतार और उसके नौकर सक्षम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद देने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज