लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी का होने लगा विरोध, पटना में नहीं घुसने देने की दी गई चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2024 18:28 IST

इस पोस्टर में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। इसमें लव जिहाद को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है।

Open in App

पटना: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा(बिहारी बाबू) की अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी सिन्हा के द्वारा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर लिए जाने को लेकर बिहार में आवाज उठाई जा रही है। राजधानी पटना में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ पोस्टर्स भी लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। इसमें लव जिहाद को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है।

इस पोस्टर को हिंदू शिव भवानी सेना की ओर से लगाया गया है। सोनाक्षी सिन्हा पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पोस्टर में लिखा है कि पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश, शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करें पुनर्विचार, नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें। इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। हिंदू शिवभवानी सेना सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घूसने नहीं देगी। 

पोस्टर लगाने वाले ने अपना नाम लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र बताया है। लिखा है कि वह हिंदू शिव भवानी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने परिवारों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में शादी की खबर साझा की। दोनों के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान, रेखा, तब्बू, काजोल से लेकर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन