लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हुईं पेश

By भाषा | Updated: December 8, 2021 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को एक बार फिर यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई।

ईडी जैकलिन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी। एजेंसी पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें और चंद्रशेखर को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर और अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन का मामला दर्ज है। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने जैकलिन को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

जैकलिन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो