लाइव न्यूज़ :

अपने माता-पिता से बिना पैसा लिए चुनाव में मतदान करने के लिए कहें और खुद के लिए परिवर्तन देखें, तमिल फिल्म अभिनेता विजय ने छात्रों से किया आग्रह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 18:01 IST

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के सहयोगी विदुतलाई चिरुतिगल काची (वीसीके) प्रमुख टी. तिरुमावलवन ने समाज सुधारकों पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्रों से अभिनेता के अनुरोध का स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा कि किसी को भी राजनीतिक में आने का अधिकार है।आपको सफलता मिल सकती है और उसके बाद बदलाव आपके सामने होंगे।पैसे स्वीकार किए बिना नेता चुनने की खूबियों का एहसास होना चाहिए।

चेन्नईः लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता विजय ने शनिवार को छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता से बिना पैसा लिए चुनाव में मतदान करने के लिए कहें और खुद के लिए परिवर्तन देखें। अभिनेता विजय ने यह बात ऐसे समय कही जब ऐसी अटकलें हैं कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं।

उनकी अपील का तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने सराहना की। विजय की अपील पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उधयनिधि ने कहा, ‘‘उन्होंने अच्छी बात कही है। आपको क्या दिक्कत है।’’ अभिनेता के राजनीति में पदार्पण के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि किसी को भी राजनीतिक में आने का अधिकार है।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के सहयोगी विदुतलाई चिरुतिगल काची (वीसीके) प्रमुख टी. तिरुमावलवन ने समाज सुधारकों पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्रों से अभिनेता के अनुरोध का स्वागत किया। यहां नीलांगराय में एक समारोह में राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित करते हुए विजय ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान अपने माता-पिता से बिना पैसे लिये मतदान करने को कहें। कोशिश करें, आपको सफलता मिल सकती है और उसके बाद बदलाव आपके सामने होंगे।’’

उन्होंने कहा कि जल्द ही पहली बार मतदाता बनने वाले छात्रों के लिए वोट के लिए पैसे स्वीकार किए बिना नेता चुनने की खूबियों का एहसास होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब ऐसा होता है, तो आपकी शिक्षा पूर्ण होती है।’’ विजय ने उन्हें वोट के लिए पैसे स्वीकार करके ‘‘अपने हाथों से अपनी आँखों में पोछने के खिलाफ’’ आगाह किया।

अभिनेता ने कहा, ‘‘एक नेता के बारे में विचार करें जो 1.5 लाख मतदाताओं वाले निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदाता को 1,000 रुपये देता है। उसने रिश्वत के रूप में कितना दिया होगा - लगभग 15 करोड़ रुपये? यदि कोई व्यक्ति 15 करोड़ रुपये की रिश्वत देता है, तो सोचें कि उसने पहले कितना कमाया होगा। मैं चाहता हूं कि यह सब आपकी शिक्षा प्रणाली का एक हिस्सा हो।’’

टॅग्स :तमिलनाडुएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील