लाइव न्यूज़ :

'जब मंच से मोदी जी भाषण दे रहे थे तो लोग उन पर हंस रहे थे'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 2, 2018 14:26 IST

एक जगह जब पीएम मोदी बोल रहे थे, तो भीड़ शोर मचा रही थी। उनमें से कुछ लोग हंस भी रहे थे। प्रकाश राज ने इसी बात पर पीएम को घेर लिया।

Open in App

बेंगलुरु, 02 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने कर्नाटक अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने पहले दिन 3 रैलियां की जिसमें उन्होंने सीएम सिद्धारमैया के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाए। पीएम मोदी के इस बयान पर जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब पीएम मंच से बोल रहे थे उस वक्त लोग उन पर हंस रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, ' डियर मोदी जी... आपने दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के मसले पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर तंज कसा लेकिन आपने भी तो खुद वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा था। अच्छा जरा बताएं कि आप विकास के नाम पर वोट कब मांगेंगे। #JustAsking'। दरअसल, एक जगह जब पीएम मोदी बोल रहे थे, तो भीड़ शोर मचा रही थी। उनमें से कुछ लोग हंस भी रहे थे। प्रकाश राज ने इसी बात पर पीएम को घेर लिया। वो पहले भी पीएम मोदी को घेर चुके हैं। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए)

नरेंद्र मोदी के कर्नाटक मिशन की खास बातेंः-

- नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सांथेमरहल्ली की रैली से अपने कर्नाटक अभियान की शुरुआत की। इससे पहले वो फरवरी में कर्नाटक दौरे पर आए थे।

- 1 से 8 मई के बीच पीएम मोदी 15 रैलियां संबोधित कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी की रैलियों से बीजेपी के पक्ष को मजबूती मिलेगी। वो 3 मई, 4 मई, 5 मई और 8 मई को तीन-तीन रैलियां कर सकते हैं।

- चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली में कर्नाटक मिशन का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में कर्नाटक की चुनाव की खबरें आती हैं कि बीजेपी की हवा चल रही है, आज मेरी पहली जनसभा है और ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की आंधी चल रही है।

- पीएम मोदी ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में मुझे चुनौती दी थी, उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद में 15 मिनट बोलूंगा तो मोदी जी बैठ भी नहीं पाएंगे। वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाउंगा तो ये सुनकर मुझे याद आता है कि वाह क्या सीन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक के विकास के बारे में 15 मिनट बोलना चाहिए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीप्रकाश राज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज