लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट कॉकपिट में गुजिया-कोल्ड ड्रिंक पीने पर स्पाइसजेट के क्रू मेंबर्स पर एक्शन, 2 पायलटों को ड्यूटी से हटाया

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 11:25 IST

गौरतलब है कि घटना 8 मार्च, 2023 होली के दिन की है। जब स्पाइसजेट का विमान दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट के विमान में पायलटों के कंसोल पर कोल्ड ड्रिंक पीने की तस्वीरें वायरल स्पाइसजेट ने दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटाया पायलटों के ऐसा करने से यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप

नई दिल्ली:स्पाइसजेट के विमान में पायलटों के होली मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरें सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मामले संज्ञान में आने के बाद स्पाइसजेट ने अपने दोनों पायलटों को होली पर फ्लाइट के कॉकपिट में कंसोल पर कोल्ड ड्रिंक रख कर गुजिया खाने के लिए ड्यूटी से हटा दिया। 

दोनों पायलटों को मामले की जांच के बाद ड्यूटी से हटा दिया गया है। स्पाइसजेट के अधिकारियों के अनुसार, पायलटों ने ऐसा करके उड़ान सुरक्षा को खतरे में डाला। दरअसल, स्पाइसजेट की कॉकपिट के अंदर खाना खाने को लेकर सख्त कानून है और इसका पालन विमान के सभी क्रू मेंबर्स करते हैं। मगर इन दो पायलटों ने नियमों की अनदेखी की है और जिसके बाद उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया है। 

मामले की जांच जारी 

गौरतलब है कि घटना 8 मार्च, 2023 होली के दिन की है। जब स्पाइसजेट का विमान दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ था। जानकारी के मुताबिक, दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया और मामले में तेजी से जांच चल रही है।

स्पाइसजेट एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामले में जांच जारी है और दोनों पायलटों ने नियमों का पालन नहीं किया, जिसके बाद जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :स्पाइसजेटहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील