लाइव न्यूज़ :

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी करीब तीन वर्ष बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:53 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 21 जुलाई जिले की भीमपुरा में पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के कथित तौर पर अपहरण करने एवं उसके साथ बलात्कार करने के करीब तीन वर्ष पुराने मामले में पुरस्कार घोषित एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। इस बीच आरोपी पीड़ित किशोरी से शादी रचा चुका है तथा इस शादी से दो बच्चे भी हो गए हैं।

भीमपुरा थाना के प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इब्राहिमपट्टी नहर चौराहा से आरोपी आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। आशीष मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के डंगौली गांव का रहने वाला है। यादव ने बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने 26 जून 2018 को आशीष के विरुद्ध अपहरण और दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट में नामजद मामला दर्ज कराया था। उस व्यक्ति ने शिकायत की थी कि आशीष ने उसकी 15 वर्षीया पुत्री का 18 जून 2018 को अपहरण करने के बाद बलात्कार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। इसके बाद आशीष के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने आशीष की गिरफ्तारी पर 25 हज़ार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आशीष ने पीडि़त किशोरी के साथ शादी भी रचा ली जिससे उसके दो बच्चे भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल