लाइव न्यूज़ :

बलिया में शादी का झांसा देकर किशोरी से एक वर्ष तक बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 10:48 IST

Open in App

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर अपने गांव की ही एक किशोरी से पिछले एक वर्ष से लगातार कथित रूप से बलात्कार के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उसी के गांव का रहने वाला नकुल शाह (19) शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से उससे लगातार बलात्कार कर रहा था और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस उपनिरीक्षक अजय यादव ने रविवार को बताया कि किशोरी की शिकायत पर कल भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नकुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्‍होंने बताया कि किशोरी को आज चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने आरोपी नकुल शाह को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज