लाइव न्यूज़ :

परिवार के सदस्यों एवं दोस्त की हत्या करने का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:40 IST

Open in App

महिला पुलिसकर्मी के प्यार में पागल एक व्यक्ति ने तीन साल पहले वैलेंटाइन-डे के दिन कथित रूप से पत्नी एवं बच्चों की हत्या कर, उन्हें घर के बेसमेंट में दफन कर देने वाले आरोपी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पत्नी एवं बच्चों का कंकाल बरामद कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि वह आरोपी इतना शातिर था कि उसने कासगंज में अपने एक दोस्त की हत्या कर, खुद को मरा हुआ साबित कर दिया और इसके बाद छिप कर कहीं रहने लगा । अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी में रहने वाले राकेश ने पत्नी रत्नेश, बेटे अर्पित (3 वर्ष) और बेटी अवनी (2 वर्ष) की हत्या कर उनके शवों को मकान के बेसमेंट में दबा दिए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में रत्नेश के पिता मोतीलाल ने थाना बिसरख में 2018 के फरवरी महीने में बेटी और नाती- नातिन की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने दामाद राकेश पर अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी इसी बीच 25 अप्रैल वर्ष 2018 में राकेश की हत्या का मुकदमा जनपद कासगंज के ढोलना थाने में लिखा गया। राकेश के भाई राजीव ने उसके ससुर मोतीलाल और दो साले जितेंद्र तथा रवि के खिलाफ उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिला था, शव के दोनों हाथ भी कटे थे। रेलवे लाइन पर सिर कटी लाश बरामद होने के बाद राकेश के परिजन शिनाख्त करने पहुंचे थे। उसके परिजनों ने शव की पहचान राकेश के रूप में की । शव के जेब से राकेश के नाम की एलआईसी की रसीद मिलने के कारण उसके परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर कासगंज पुलिस ने उसके पिता बनवारीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बनवारी लाल उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छुप कर रह रहे राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि आगरा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से वह प्रेम करता है और उससे विवाह करने के लिये उसने वैलेंटाइन- डे के दिन 14 फरवरी 2018 को पत्नी और बच्चों की हत्या कर उनके शव को थाना बिसरख क्षेत्र स्थित अपने मकान के बेसमेंट में दफन कर दिया था। कासगंज पुलिस ने इस मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी, तथा आरोपी राकेश को लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंची। अपर उपायुक्त ने बताया कि बुधवार की देर रात को आरोपी राकेश के मकान के बेसमेंट की खुदाई की गई तो वहां से तीन लोगों के कंकाल मिले हैं। कंकाल को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि तीनों शव किसके थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना बिसरख पुलिस हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील