लाइव न्यूज़ :

किशोरी को अगवा कर, बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:27 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित बलात्कार करने के मामले में फरार आरोपी को थाना फेस-3 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि नवादा गांव में रहने वाली एक किशोरी को अमन बाबू नामक युवक ने कथित रूप से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरन बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज अमन बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद यह बात संज्ञान में आई कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशराब तस्कर गिरफ्तार, कच्ची शराब में यूरिया मिला कर बेचता था

भारततीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए 13 मोबाइल फोन बरामद

भारतकिशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल