लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखाकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 13:25 IST

Open in App

खंडवा (मप्र) 23 सितंबर लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में खकनार के प्रखंड शिक्षा कार्यालय (बीईओ) के लेखाकार को एक स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस की विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को बताया गया कि खकनार क्षेत्र में बीईओ के लेखाकार रामचरण पटेल को बुधवार को प्रधानाध्यापक से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पटेल ने सेवानिवृत्ति के लाभों को पूरा करने के लिए पूर्व प्रधानाध्यापक से 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पूर्व प्रधानाध्यापक ने 21 सितंबर को इस मामले में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी), इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस साल मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर खकनार में प्रखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पटेल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि पटेल पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला