लाइव न्यूज़ :

हादसाः अमृतसर से कटरा जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से बिहार के 8 लोगों की मौत 20 घायल, 4 की हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: May 30, 2023 10:20 IST

हादसे में 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और 12 अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबस अमृतसर से कटरा जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से कइयों की हालत गंभीर है।पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है।

जम्मूः अमृतसर से कटरा जा रही एक बस के झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए हैं जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा, ‘‘ आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं।

हादसे को लेकर शुरुआत में कहा गया कि 10 लोगों की मृत्यु हुई है। हालांकि जम्मू डीसी ने बाद में इस घटना में मरने वालों की संख्या में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है, 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और 12 अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी अशोक चौधरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने कहा, पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 21 मई को माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे।

टॅग्स :JammuRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील