लाइव न्यूज़ :

ABVP ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी के चुनाव में पहली बार उतारे अपने उम्मीदवार

By भाषा | Updated: February 8, 2020 15:05 IST

केंद्रीय पैनल में दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव और चार सहायक महासचिव के पद हैं। अभाविप ने कक्षा प्रतिनिधि के पदों के लिए भी उम्मीदवार उतारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणपंथी संगठन और माकपा समर्थित एसएफआई कला संकाय की 40 सीटों के लिए एक दूसरे से संघर्ष कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) वाममोर्चा राजनीति के गढ़ जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के चुनाव में पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अभाविप के संयुक्त सचिव श्यामश्री कर्माकर ने बताया कि परिषद ने अभियांत्रिकी और कला संकाय के केंद्रीय पैनलों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। 

चुनाव नौ फरवरी को है। केंद्रीय पैनल में दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव और चार सहायक महासचिव के पद हैं। अभाविप ने कक्षा प्रतिनिधि के पदों के लिए भी उम्मीदवार उतारे हैं। दक्षिणपंथी संगठन और माकपा समर्थित एसएफआई कला संकाय की 40 सीटों के लिए एक दूसरे से संघर्ष कर रहे हैं। 

अभियांत्रिकी संकाय में भी इतनी ही सीटें हैं। अभाविप के कला विभाग इकाई के अध्यक्ष सुवादीप कर्माकर ने कहा, ‘‘जाधवपुर यूनिवर्सिटी का मतलब वामपंथी किला नहीं है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शक्तियां उभर रही हैं और हमें अच्छा करने की आस है।’’ हालांकि स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चुनाव जीतने का विश्वास प्रकट किया है।

टॅग्स :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?