लाइव न्यूज़ :

ABVP ने रामचंद्र गुहा को बताया राष्ट्र विरोधी, अहमदाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाने से किया इनकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 2, 2018 16:04 IST

रामचंद्र गुहा ने एयू में न पढ़ाने का कारण वहां की स्थिति अपने नियंत्रण से बाहर बताई है और कहा है कि बायोग्राफी लिखने वाला गांधी के शहर में गांधी पर शिक्षा नहीं दे सकता है।

Open in App

प्रसिध्द इतिहासकार और जीवनी लेखक रामचंद्र गुहा ने गुजरात के अहमदाबाद विश्वविद्यालय (एयू) में पढ़ाने से इनकार कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। साथ ही साथ उन्होंने एयू में न पढ़ाने का कारण वहां की स्थिति अपने नियंत्रण से बाहर बताई है और कहा है कि बायोग्राफी लिखने वाला गांधी के शहर में गांधी पर शिक्षा नहीं दे सकता है।

गुहा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरे नियंत्रण से परे परिस्थितियां होने के कारण मैं अहमदाबाद विश्वविद्यालय को ज्वाइन नहीं कर पाऊंगा। मैं चाहता हूं कि एयू अच्छा रहे। उसके (एयू) पास अच्छी फेकल्टी और बेहतरीन कुलपति हैं। और गांधीजी की भावना एक दिन अपने मूल गुजरात में एक बार फिर से जिंदा हो सकती है।'आपको बता दें, 16 अक्टूबर को एयू ने रामचंद्र गुहा को मानविकी के श्रेनिक लालभाई चेयर प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेस में गांधी विंटर स्कूल का निदेशक नियुक्त किया था। उन्हें नियुक्त किए जाने के बाद 19 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने इस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था।

इसकी पुष्टि करते हुए, अहमदाबाद शहर के एबीवीपी के सचिव प्रवीण देसाई ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'हमने एयू रजिस्ट्रार बीएम शाह के समक्ष अपनी बात उठाई है। हमने कहा कि हम अपने शैक्षिक संस्थानों में बुद्धिजीवी लोगों को चाहते हैं, लेकिन राष्ट्र विरोधियों को नहीं। जिन्हें, 'शहरी नक्सल' भी कहा जा सकता है। 

उन्होंने आगे बताया, 'हमने उनकी (गुहा) किताब से राष्ट्रविरोधी चीजें भी रजिस्ट्रार को सौंपी थीं। हमने उन्हें कहा कि आप जिस व्यक्ति को बुला रहे हैं वो कम्युनिस्ट है। अगर गुहा को गुजरात में बुलाया जाता है, तो जेएनयू की तरह यहां भी राष्ट्रविरोधी भावनाएं पनपेंगी'

एबीवीपी द्वारा कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में गुहा की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गुहा का कार्य 'भारत की हिंदू संस्कृति की आलोचना' करता है। 

टॅग्स :गुजरातएबीवीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण