लाइव न्यूज़ :

यूपी के सहारनपुर की आस्था शर्मा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

By भाषा | Updated: February 2, 2020 07:37 IST

सहारनपुर स्थित आवास विकास कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता कमल शर्मा की बेटी आस्था शर्मा ने मुम्बई में आयोजित आजाद हिन्द फौज के शहीदों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी जिसकी वजह से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली और अपनी गायकी से लाखो लोगों का दिल जीतने वाली आस्था शर्मा ने ‘‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ में अपना नाम दर्ज कराया है। आस्था शर्मा ने मुम्बई में आयोजित आजाद हिन्द फौज के शहीदों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी जिसकी वजह से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली और अपनी गायकी से लाखो लोगों का दिल जीतने वाली आस्था शर्मा ने ‘‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ में अपना नाम दर्ज कराया है।

सहारनपुर स्थित आवास विकास कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता कमल शर्मा की बेटी आस्था शर्मा ने मुम्बई में आयोजित आजाद हिन्द फौज के शहीदों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी जिसकी वजह से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।

फिल्म निर्माता कबीर खान ने अपने वेब सीरिज ‘‘दि फारंगॉटन आर्मी’’ से आजाद हिन्द फौज के शहीदों के लिये एक संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे दुनियाभर से 1046 गायकों और संगीतकारो ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा। इसमें सहारनपुर की आस्था शर्मा ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सहारनपुर के कलाप्रेमी राकेश शर्मा ने ‘‘पीटीआई- भाषा’’ को बताया, ‘‘बचपन से ही आस्था को गायकी का शौक रहा है। यहां के अनेक कार्यक्रमों में बचपन से ही आस्था गीतों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

यहां की पाइनवुड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद आस्था मुम्बई चली गईं और वहीं से विधि में स्नातक किया एवं अब मुम्बई विश्वविद्यालय से विधि में ही परास्नातक कर रही हैं।’’

गौरतलब है कि आस्था ने स्टार प्लस के एक कार्यक्रम मे विजेता बनकर एक लाख रुपये की इनामी राशी जीती। वहीं हास्य धारावाहिक कपिल शर्मा शो में भी वह तीन बार आ चुकी हैं। सहारनपुर के कलाप्रेमियों ने आस्था को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुरवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया