लाइव न्यूज़ :

आप दिल्ली में भ्रष्टाचार व कूड़े को लेकर अभियान शुरू करेगी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:52 IST

Open in App

दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार और कूड़े के मुद्दे को उठाने के लिए सितंबर में "आप का विधायक आप के द्वार" अभियान शुरू करेगी।यहां संवादादाता सम्मेलन में आप नेता गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसमें पार्टी विधायकों के नेतृत्व में 2,500 सभाएं होंगी।उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए नगर निगमों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ शहर में कूड़े की समस्या के मुद्दे को उठाया जाएगा। अभियान के तहत आप विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को समझेंगे।राय ने कहा, “ 25 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी 272 वार्डों में अभियान की तैयारी की जायेगी।’’ दिल्ली में तीन --उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी नगर निगमें हैं, जिनके लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो