लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022 के लिए AAP ने 12 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

By भाषा | Updated: October 16, 2022 15:47 IST

इस सूची को जारी करने के बाद गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा है कि पार्टी ने काफी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके एक मिसाल पेश की है ताकि इन उम्मीदवारों को जनता तक पहुंचने का पर्याप्त समय मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने 5वीं सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आपको बता दें भापजा और कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवार उतारा नहीं है।

गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में होने वाले आसन्न विधानसभा चुनाव में 12 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी है। 

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक चुनावों के लिए किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। 

'आप' ने 12 सीटों के लिए जारी की 5वीं सूची

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मुख्य मुकाबले में खुद को पेश करने की कोशिश कर रही केजरीवाल की पार्टी ने छह अक्टूबर को 12 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की थी और कहा था कि वह राज्य में सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

रविवार को घोषित सूची में 12 सीटों में से चार अनुसूचित जनजाति तथा दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन 12 सीटों में से छह सीटें कांग्रेस, पांच भाजपा और एक सीट भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास है। 

सूची जारी करने पर क्या कहा गोपाल इटालिया ने

आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने सूची जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने काफी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके एक मिसाल पेश की है ताकि इन उम्मीदवारों को जनता तक पहुंचने का पर्याप्त समय मिल सके। 

'आप' के 5वीं सूची के ये है उम्मीदवार

पार्टी की पांचवीं सूची के अनुसार, भुज से राजेश पंडोरिया, इडर से जयंतीभाई परनामी, निकोल से अशोक गजे, साबरमती से जसवंत ठाकोर, टंकारा से संजय भटासना, कोडिनार (एससी) से वलजीभाई मकवाना, महुदा से रावजीभाई वाघेला, बालासिनोर से उदयसिंह चौहान, मोरवा हादफ (एसटी) से बानाभाई दामोर, झालोद (एसटी) से अनिल गरासिया, डेडियापाड़ा (एसटी) से चैतार वसव और व्यारा (एसटी) से बिपिन चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। 

एआईएमआईएम ने अब तक तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अभी तक दानीलीमदा (एससी), जमालपुर खड़िया और सूरत-ईस्ट से तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

टॅग्स :गुजरातAam Aadmi Partyकांग्रेसएआईएमआईएमAIMIM
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार