लाइव न्यूज़ :

AAP से राज्य सभा टिकट पाने वाले सुशील गुप्ता ने इन नेताओं को भेजा मानहानि का नोटिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 4, 2018 20:01 IST

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से राज्य सभा के लिए तीन नामों की घोषणा की है।

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद प्रवेश वर्मा, बीजेपी नेता हरीश खुराना और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल, तीनों नेताओं ने उनपर टिकट खरीदने का आरोप लगाया था।

इसके बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि अगर सच कहने में इनकी मानहानि होती है तो सौ बार करूंगा मानहानि। पूरा देश जानता है कि ऐसे लोग राज्यसभा में कैसे जाते हैं। किसी मुकदमे से नहीं डरता। इनकी एक मात्र योग्यता है पैसा। इनके राज्यसभा में जाने से असली मानहानि दिल्ली वालों की हुई है।   

बता दें कि सांसद प्रवेश वर्मा ने आप पर 50 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी थी और कहा था मैं केजरीवाल को खुली चुनौती देता हूं वो अपना नार्को टेस्ट करवा लें। अगर वो अपने मुंह से खुद ना कहें कि 100 करोड़ में दो टिकट दिए तो मैं परिवार के साथ देश छोड़ कर चला जाऊंगा।

कपिल मिश्रा ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के लिए बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपया है। उन्होंने राज्यसभा की सीटें पैसे के लिए बेच दीं। 

खुराना ने कहा था कि सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेजने के लिए 70 करोड़ रुपए की डील हुई है। दिल्ली के सीएम ने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर उनका अपमान किया। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बुधवार (3 जनवरी) को आप की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, जिसमें संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता का नाम था। उन्होंने बताया था कि संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से अपना सफर शुरू किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। एनडी गुप्ता के बारे में मनीष सिसौदिया ने कहा था कि ये चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं। वहीं सुशील गुप्ता शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े हैं। दिल्ली और हरियाणा के 14 जिलों में इनके स्कूल और हॉस्पिटल चलते हैं।

टॅग्स :आपअरविन्द केजरीवालदिल्ली समाचारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की