लाइव न्यूज़ :

'खुश रहे दोनों..प्यार से भरा हो साथ', राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को AAP सांसद ने ट्वीट कर दी बधाई, तस्वीर भी की शेयर

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2023 16:58 IST

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्तों को लेकर जारी अटकलों के बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। इसके बाद से ट्विटर यूजर्स हैरान हैं और अटकलें लगा रहे हैं कि क्या इनकी सगाई हो गई है?

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा हाल में जब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए तो इनके रिश्तों को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी। इन सबके बीच 'आप' के एक और सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई देकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों ने सगाई या शादी कर ली है।

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि दोनों का एक-दूसरे का साथ प्यार, आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!' हालांकि, इस ट्वीट पर राघव चड्ढा या परिणीति चोपड़ा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कुछ दिन पहले ही लोकमत के एक कार्यक्रम में राघव चड्ढा ने खुलासा किया था कि वह जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं टाईम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया था कि दोनों के परिवार के बीच बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट में कहा गया था, 'अभी तक कोई औपचारिक समारोह नहीं हुआ है, लेकिन परिवार इस पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही कोई समारोह आयोजित होगा। दोनों परिवार दोनों के एक साथ होने से खुश हैं, लेकिन किसी भी समारोह के लिए तारीख तय करना मुश्किल है क्योंकि दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं। यह समारोह करीबी परिवार के सदस्यों के साथ बेहद छोटा होगा।'

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा को हाल में राघव चड्ढा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। इनके एक रेस्तरां से बाहर निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद ही दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, परिणीति और राघव चड्ढा ने इन खबरों पर अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

टॅग्स :राघव चड्ढापरिणीति चोपड़ाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?