लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडलः सरारी का इस्तीफा, बलबीर सिंह नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 7, 2023 17:53 IST

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। बलबीर सिंह को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार शाम राजभवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शपथ दिलायी।

Open in App
ठळक मुद्देफौजा सिंह सरारी के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद हुआ है।पटियाला ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे मोहित मोहिंद्रा को हराया था।आप के पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को पंजाब के नये कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

चंडीगढ़ः पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। सबसे पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दिया और शाम होते-होते आप के पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को पंजाब के नये कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

यह घटनाक्रम फौजा सिंह सरारी के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद हुआ है। सरारी एक ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद में फंस गए थे, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कुछ ठेकेदारों को ‘‘उगाही’’ के लिए ‘‘फंसाने’’ के तरीकों पर चर्चा की थी।

बलबीर सिंह को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार शाम राजभवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शपथ दिलायी। आंख के सर्जन सिंह ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पटियाला ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे मोहित मोहिंद्रा को हराया था।

इससे पहले दिन में सरारी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। आप की पंजाब इकाई के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि सरारी ने ‘‘निजी कारणों’’ का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कुछ महीने पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह कथित तौर पर ‘‘पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का’’ करते सुनाई देते हैं।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने बताया कि सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में विपक्षी दल ऑडियो क्लिप को लेकर सरारी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सरारी ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों को खारिज किया है।

टॅग्स :Punjab Cabinetभगवंत मानअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल