लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल की AAP के लिए बड़ा झटका, सीलमपुर के MLA अब्दुल रहमान ने छोड़ी पार्टी, लगाया गंभीर आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2024 19:58 IST

अब्दुल रहमान ने अपना पत्र एक्स पर साझा किया और लिखा, "आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी की

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप के लिए एक बड़ा झटकासीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दियाअब्दुल रहमान का आरोप है कि पार्टी ने मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी की

नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि पार्टी ने "मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी की है।" यह अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप के लिए एक बड़ा झटका है, जो सत्ता में बने रहने की उम्मीद कर रही है। 

उन्होंने अपना पत्र एक्स पर साझा किया और लिखा, "आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी की, अरविंद केजरीवाल ने हमेशा लोगों के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की। मैं न्याय और अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा।" 

अपने त्यागपत्र में रहमान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक मुद्दों से बचने का आरोप भी लगाया। रहमान ने कहा, "आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। पार्टी सत्ता की राजनीति में उलझ गई है और उसने मुसलमानों के अधिकारों की अनदेखी की है। अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए लगातार सार्वजनिक मुद्दों को संबोधित करने से बचते रहे हैं। मैं न्याय और अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा।"

उनका जाना AAP के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहां मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी तादाद है, और इससे पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। AAP छोड़ने का उनका फैसला 29 अक्टूबर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ ही महीने बाद आया है। 

गौरतलब है कि फरवरी 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने शेष आठ सीटें जीती थीं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020सीलमपुर (दिल्ली)अरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब