लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप', लोकसभा चुनाव लड़ने की भी जताई इच्छा

By भाषा | Updated: July 2, 2023 14:43 IST

अरुणाचल प्रदेश धर्म स्वतंत्रता कानून, 1978 के तहत धर्म परिवर्तन को लेकर कड़े नियम हैं। निकम ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) को भंग करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘आप’ की प्रदेश इकाई के महासचिव टोको निकम ने इसकी जानकारी दी।आप ने कहा कि पार्टी अगर 2024 में सत्ता में आती है तो वह नि:शुल्क जल, बिजली देगी।10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधाएं और विश्वस्तरीय शिक्षा निःशुल्क मुहैया कराएगी।

ईटागनरः आम आदमी पार्टी (आप) ने अरुणाचल प्रदेश में सभी 60 विधानसभा सीट और अगले साल आम चुनाव में दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ‘आप’ की प्रदेश इकाई के महासचिव टोको निकम ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी अगर 2024 में सत्ता में आती है तो वह नि:शुल्क जल, बिजली, 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधाएं और विश्वस्तरीय शिक्षा मुहैया कराएगी।

निकम ने कहा कि सत्ता में आने के बाद ‘आप’ 2014 के विवादित अरुणाचल प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (एपीयूएपीए) और 1978 के अरुणाचल प्रदेश धर्म स्वतंत्रता कानून को निरस्त करेगी। अरुणाचल प्रदेश में इस साल राजधानी ईटानगर में 72 घंटे के बंद के संबंध में एपीयूएपीए के तहत 40 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई संगठनों ने राज्य सरकार से इस कानून को निरस्त करने की मांग की।

अरुणाचल प्रदेश धर्म स्वतंत्रता कानून, 1978 के तहत धर्म परिवर्तन को लेकर कड़े नियम हैं। निकम ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) को भंग करेगी। निकम ने कहा, ‘‘आप एपीपीएससी पेपर लीक मामले में व्हिसलब्लोअर ज्ञामर पडांग के सम्मान में ‘स्टैच्यू ऑफ ऑनस्टी’ स्थापित करेगी।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी की युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के वास्ते अरुणाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस की तीसरी और चौथी बटालियन बनाने की भी योजना है। इन वादों के कारण आने वाले वित्तीय खर्च के बारे में पूछे जाने पर निकम ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली निधि और राज्य कर के एक हिस्से का विवेकपूर्ण इस्तेमाल कर नीतियां बनाएगी। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज