लाइव न्यूज़ :

'आप' को चुनाव आयोग से है शिकायत, कहा- अब तक नहीं मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, कर्नाटक चुनाव को लेकर की ऐसी मांग

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 29, 2023 18:27 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल रखी गई है और नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। कर्नाटक में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में पहली बार चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टीआप ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोपकहा- अब तक नहीं मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक में इस बार एक चरण में मतदान 10 मई को होंगे जबकि वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव आयोग पर अब तक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा न दिए जाने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक चुनावों के लिए अपनी मांग रखी।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "हमें चुनाव आयोग से शिकायत है। आप की पंजाब और दिल्ली में सरकार है। हमें गोआ में 6 प्रतिशत और गुजरात में 14 प्रतिशत वोट मिला है। लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा नहीं दिया। हमारा चुनाव आयोग से अनुरोध है कि कर्नाटक चुनाव में आप को राष्ट्रीय पार्टी वाली सभी सुविधाएं दी जाएं।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कर्नाटक में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, जलंधर उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। उम्मीद है अच्छे नतीजे आएंगे। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये मुफ्त की रेवड़ी चिल्लाते हैं लेकिन अमित शाह वादे भी वही करके आते हैं जो हम पूरे करके दिखा चुके हैं।

बीजेपी को घेरते हुए केजरीवाल ने आगे कहा, "समय एक जैसा नहीं रहता है। समय बदलता है। आज उनकी सरकार है, आज मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, हमेशा तो नहीं रहेंगे। कभी न कभी तो जाएंगे ही, उस टाइम भारत भ्रष्टाचार मुक्त होगा। जितने चोर उचक्के हैं, सारे एक ही कमरे में हैं। उनको पकड़ने में बड़ी आसानी होगी। सारे लोगों को ईडी-सीबीआई दिखाकर सारे देश के लुटेरों को इन्होंने अपनी पार्टी में इकट्ठा कर लिया। जिस दिन इनकी सरकार जाएगी और मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होंगे, बीजेपी वालों को जेल में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।"

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल रखी गई है और नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में अभी 5.22 करोड़ वोटर हैं और नए मतदाताओं को भी जोड़ने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि 24 मई से पहले चुनाव और गिनती की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। साथ ही बताया गया कि 80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग इस बार विधानसभा चुनाव में घर से वोट कर सकेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Assemblyआम आदमी पार्टीचुनाव आयोगअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos