लाइव न्यूज़ :

Aaj Ki Taja Khabar: DIG अशोक कुमार सस्पेंड, गृहमंत्री अनिल विज के भाई के साथ हुआ था विवाद

By विनीत कुमार | Updated: February 9, 2021 18:58 IST

Open in App

आज मंगलवार (9 फरवरी) है। देश और दुनिया की तमाम खबरों के ताजा अपडेट के लिए 9 फरवरी, 2021 के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं। संसद का बजट सत्र जारी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा पर जवाब दिया और इस दौरान लगभग ये संकेत दे दिए कृषि कानूनों को फिलवाल सरकार वापस लेने के मूड में नहीं है। पीएम मोदी बुधवार को लोकभा में बोलेंगे। दूसरी ओर दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। पढ़ें हर अपडेट

09 Feb, 21 05:03 PM

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जनादेश का उल्लंघन करने में भाजपा की मदद कर रहें:महबूबा

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के अध्यक्ष पदों के निर्वाचन में जनादेश का उल्लंघन करने में भाजपा की मदद कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिये गये एक नारे का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वाजपेयी जी ने इंसानियत, कश्मीरीयत और जम्हूरियत का विचार दिया था।

हालिया डीडीसी अध्यक्ष पदों के चुनाव नतीजों से अचंभित नहीं हूं। डीडीसी सदस्यों को खरीदने और डराने-धमकाने के लिए दो महीने का वक्त दिया गया। ’’ पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को अगस्त 2019 में रद्द कर ‘‘इंसानियत और कश्मीरीयत’’ की पहले ही हत्या कर चुकी है तथा अब डीडीसी चुनाव नतीजों को प्रभावित कर उसने लोकतंत्र की ‘‘ताबूत में आखिरी कील’’ ठोंक दी है।

09 Feb, 21 04:33 PM

टीकरी बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर किसान की मौत

टीकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में स्वयंसेवक के तौर पर कार्य कर रहे हरियाणा के रोहतक जिले के 28 वर्षीय किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के कारण सिर में लगी गहरी चोट से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

झज्जर जिले के असोदा थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि दीपक को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया था, सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक के साथ यह दुर्घटना पांच फरवरी को बहादुरगढ़ बाईपास के पास हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘दीपक ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा आंदोलनकारी किसानों को राशन बांट रहा था। इसी दौरान वह गिरा और उसके सिर में चोट आयी। पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

09 Feb, 21 04:14 PM

फिरोजाबाद में असम राइफल्‍स के वाहन से 180 कारतूस गायब, प्राथमिकी दर्ज

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के नए बाईपास पर कथित चोरों द्वारा असम राइफल्‍स के एक ट्रक से नौ मैगजीन और 180 कारतूसों के दो बैग चुरा लिये जाने के मामले को दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एमसी मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि असम राइफल्‍स यूनिट के जवान अवधेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सात फरवरी की रात जब वह अपने ट्रक में सवार होकर शिलांग से नई दिल्ली जा रहे थे, उसी दौरान जलेसर रोड स्थित नए बाईपास थाना नारखी क्षेत्र में ट्रक खड़ा किया था। तहरीर के मुताबिक उसी बीच किसी ने वाहन से दो बैग चुरा लिए जिसमें नौ मैगजीन व 180 कारतूस रखे थे। कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। मिश्रा ने बताया कि वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कारतूसों की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की है।

09 Feb, 21 04:00 PM

बिहार में मंत्रालयों का बंटवारा

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार ने मंगलवार को मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया है। शहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नीरज कुमार सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय देखेंगे। किसे और कौन सा विभाग मिला, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

09 Feb, 21 02:37 PM

राजीव कपूर का निधन

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। वे 58 साल के थे। राजीव को कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स अस्पताल ले गए थे। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी डिटेल यहां पढ़ें

09 Feb, 21 01:15 PM

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो गया है। नए मंत्रियों में सबसे पहले भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने शपथ ली। उन्होंने उर्दू में शपथ ली। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह ने भी शपथ ली। शपथ लेने वाले विधायकों में ये नाम शामिल हैं।

शाहनवाज हुसैन - BJP, श्रवण कुमार – JDU, मदन सहनी - JDU, प्रमोद कुमार - BJP,  संजय झा - JDU, लेसी सिंह - JDU,  सम्राट चौधरी - BJP, नीरज सिंह - BJP, सुभाष सिंह - BJP, नितिन नवीन - BJP, सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय, सुनील कुमार - JDU.

 

09 Feb, 21 12:15 PM

शशि थरूर, राजदीप सरदेसाई को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर और कुछ वरिष्ठ पत्रकारों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसमें राजदीप सरदेसाई भी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान एक शख्स की मौत पर कुछ अपुष्ट खबरें साझा करने के लिए उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज किए जाने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये राहत दी।

09 Feb, 21 10:44 AM

वाराणसी: सड़क हादसे में 6 की मौत

जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और एक यात्री (पिकअप) वाहन में भिड़ंत हो गई जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 8 को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यात्री वाहन में कुल 17 लोग सवार थे और वाराणसी में किसी का दाह संस्कार करने के बाद लौट रहे थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

09 Feb, 21 10:05 AM

भारत में कोरोना के 9110 नए मामले आए सामने

भारत में कोरोना के 9110 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 78 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। वहीं, 14,016 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब भारत में कुल केस 1,08,47,304 हो चुके हैं। इसमें 1,05,48,521 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि 1,55,158 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केस 1,43,625 हैं। भारत में अब तक कुल  62,59,008 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

09 Feb, 21 08:59 AM

लोकसभा में आज बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेंगे। ऐसे में वे कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर अपनी बात सदन में रख सकते हैं। इससे पहले कल राज्य सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ था। पीएम मोदी बुधवार को लोकसभा में अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। बता दें राहुल गांधी इसी शुक्रवार को राजस्थान में किसान सम्मेलनों को भी संबोधित करेंगे।

टॅग्स :ब्रेकिंग न्यूजलोकसभा संसद बिलराज्य सभासंसद बजट सत्रराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप