ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 58 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

By विनीत कुमार | Published: February 9, 2021 02:02 PM2021-02-09T14:02:47+5:302021-02-09T14:49:34+5:30

रंधीर कपूर ने अपने छोटे भाई राजीव कपूर के निधन की पुष्टि की है। राजीव कपूर 58 साल के थे। पिछले ही साल ऋषि कपूर का भी निधन हो गया था।

Rishi Kapoor brother Rajiv Kapoor passes away at ager of 58 cardiac arrest | ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 58 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन (फोटो- इंस्टाग्राम)

Highlightsऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में मुंबई में निधनकार्डियक अरेस्ट आने के बाद राजीव कपूर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती राम तेरी गंगा मैली, मेरा साथी और हम तो चले परदेश जैसी फिल्मों काम किया था राजीव कपूर ने

ऋषि कपूर के भाई और राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। वे 58 साल के थे। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- RIP.

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राजीव कपूर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने के बाद राजीव कपूर को मृत घोषित किया। रणधीर कपूर ने भी राजीव की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा- 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। वह अब नहीं रहे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। मैं अस्पताल में हूं और उनके शव को लेने का इंतजार कर रहा हूं।'

राजीव कपूर की फिल्में, जानिए किन फिल्मों में आए थे नजर

राजीव कपूर ने राम तेरी गंगा मैली, मेरा साथी और हम तो चले परदेश जैसी फिल्मों काम किया था। साथ ही राजीव 'नाग नागिन' और 'अंगारे' जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म ‘जिम्मेदार’ थी।  

साल 1991 में आई फिल्म 'हिना' से राजीव कपूर फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में उतरे। हिना का निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था। ये फिल्म 1996 में आई थी और इसमें माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में थीं।

इसके बाद 1999 में उन्होंने 'आ अब लौट चलें' फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे।

बता दें कि पिछले ही साल ऋषि कपूर का भी निधन हो गया था। करीब दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Web Title: Rishi Kapoor brother Rajiv Kapoor passes away at ager of 58 cardiac arrest

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे