लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी की 'पब्लिसिटी मशीनरी' की तरह काम कर रही हैं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2022 18:26 IST

आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का बीते कई सालों से दुरुपयोग हो रहा है। पहले यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ करता था और अब महाराष्ट्र में हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां ​​एक तरह से भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैंआदित्य ठाकरे ने यह टिप्पणी यशवंत जाधव के परिसरों पर इनकम टैक्स के छापेमारी के बाद की इससे पहले शिवसेना सांसाद संजय राउत ने भी मोदी सरकार के खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाये थे

मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​भारतीय जनता पार्टी की "प्रचार मशीनरी" बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र उनके आगे झुकेगा नहीं।

आदित्य ठाकरे  की यह टिप्पणी उस समय आयी है जब आयकर विभाग की टीम ने शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों पर छापेमारी की और व्यापक तलाशी ली।

आयकर विभाग के इस छापे से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी पिछले महीने 1034 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले के मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसाद और वरिष्ठ नेता संजय राउत की बेटियों पूर्वाशी राउत और विधिता राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर के आवास पर छापेमारी की थी।

इन्ही मामलों को ध्यान में रखते हुए मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, "केंद्रीय एजेंसियों का बीते कई सालों से दुरुपयोग हो रहा है। पहले यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ करता था और अब महाराष्ट्र में हो रहा है। आज के दौर में केंद्रीय एजेंसियां ​​एक तरह से भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं। महाराष्ट्र इसके झुकने वाला नहीं है।" 

मालूम हो कि आदित्य ठाकरे के आरोप लगाने पहले शिवसेना सांसद संजय राउत भी केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर हमला कर चुके हैं। राउत ने कहा था कि भाजपा की केंद्र सरकार शिवसेना नेताओं को परेशान करने के  लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

राउत ने कहा, "दिल्ली की सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां ​​हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं। इन एजेंसियों का उपयोग कर हमारे शिवसेना नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "भाजपा के कुछ नेता कह रहे हैं कि महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र सरकार आने वाली 10 मार्च को गिर जाएगी। ये सभी अफवाहें तब शुरू हुईं जब मैंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखी थी।" 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमुंबईशिव सेनासंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?