लाइव न्यूज़ :

आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट में नरेंद्र मोदी सरकार के वकील ने कहा- 10x4 मीटर मोटी दीवारों में सुरक्षित है डाटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 11:10 IST

सुप्रीम कोर्ट के पाँच जजों की संविधान पीठ आधार कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही है।

Open in App

आधार कार्ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान बुधवार (21 मार्च) को एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि आधार डाटा को केंद्र सरकार ने 10 मीटर ऊंची और चार मीटर चौड़ी दीवार वाले सेंट्रल आइडेंटी डाटा रिपॉजिट्री  में सुरक्षित रखा हुआ है। वेणुगोपाल ने सर्वोच्च अदालत से कहा, आधार "केवल कुछ फौरी लाभ हासिल करने की कोशिश नहीं है" बल्कि ये भ्रष्टाचार मिटाने के गंभीर प्रयास का हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट के पाँच जजों की संविधान पीठ आधार कार्ड को जरूरी सेवाओं के लिए आवश्यक बनाए जाने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि आधार की बाध्यता से देश का बहुत बड़ा तबका वित्तीय रूप से अलग-थलग पड़ जाएगा। संविधान पीठ में शामिल सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी ने नरेंद्र मोदी सरकार के वकील वेणुगोपाल से इस बारे में सफाई माँगते हुए कहा, "लेकिन इस सक्षम बनाने वाली योजना का दूसरा पक्ष है वित्तीय किनाराकशी। आपको इस पर ध्यान देना होगा।" जस्टिस सीकरी ने सीनियर एडवोकेट वेणुगोपाल से आधार डाटा के बड़ी संख्या में लोगों पर निगरानी रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने की खबरों पर भी चिंता जताई। जस्टिस सीकरी ने कहा, "अगर आधार का इस्तेमाल केवल पहचान प्रमाण पत्र की तरह होना है तो इसमें तमाम अन्य डाटा क्यों इकट्ठा और केंद्रीकृत किए जा रहे हैं?"

जस्टिस सीकरी की चिंता पर सफाई देते हुए केके वेणुगोपाल ने कहा कि आधार में डाटा का केंद्रीकरण संभव नहीं। वेणुगोपाल ने शीर्ष अदालत से कहा कि वो यूआईडीएआई (आधार का नियमन और संचालन करने वाली कंपनी) के सीईओ को इसके सिक्योरिटी फ़ीचर को बताने वाला पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन देने की इजाजत दी जाए। खंडपीठ के  सदस्य डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्थित साफ करनी चाहिए। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वो वित्तीय किनाराकशी को रोकने के लिए क्या इंतजाम कर रही है। 

आधार कार्ड को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लिए जरूरी बनाया जा रहा है। बैंक खातों और टेलीफोन कनेक्शन के लिए भी आधार को जरूरी बनाए जाने की खबरें आती रही हैं। आधार कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इससे आम नागरिकों की निजता का भी हनन होगा। अभी हाल ही में पंजाब में 500 रुपये में लाखों लोगों के आधार डाटा के बिकने की खबर आई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने खबर को बेबुनियाद बताया था।

टॅग्स :आधार कार्डसुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज