लाइव न्यूज़ :

दनकौर में मामूली कहासुनी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव व्याप्त

By भाषा | Updated: October 6, 2021 09:09 IST

Open in App

नोएडा, छह अक्टूबर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बीती रात मामूली कहासुनी पर पांच लोगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद बिलासपुर में तनाव व्याप्त है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दनकौर के कस्बे बिलासपुर में रहने वाले गुड्डू उर्फ राहुल के चाचा राज सिंह के साथ कमल और अन्य लोगों ने कुछ दिन पूर्व गाली गलौज की थी। इस बात को लेकर रात मंगलवार देर रात को गुड्डू और उसके चाचा कमल के घर पर बात करने गये। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि कमल, विपिन, सचिन, सनी तथा रोहित ने गुड्डू और उसके चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दनकौर में देर रात जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया।

पांडे ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल