लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांड: एक साल बाद SIT ने कहा- अंतिम चरण में है जांच, दो महीने के अंदर दाखिल होगा आरोप-पत्र 

By भाषा | Updated: September 6, 2018 05:20 IST

गौरी मेमोरियल ट्रस्ट और उनके समर्थकों ने दिवंगत पत्रकार की पहली बरसी पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। गौरी बलागा और गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट ने कर्नाटक के राजयपाल वजूभाई वाला को संयुक्त रूप से छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।

Open in App

बेंगलुरू, 06 सितंबर: पत्रकार गौरी लंकेशहत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस मामले में जांच अंतिम चरण में है और दो महीने के अंदर आरोप-पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) बी.के.सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल पांच सितंबर को हुई लंकेश की हत्या के सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। लंकेश अपने कट्टर हिंदुत्व विरोधी रुख के लिए जानी जाती थीं।

मामले में गिरफ्तार किये गये कुछ लोगों का नाम कथित तौर पर सनातन संस्था और उससे जुड़ी हिंदू जनजागृति समिति से जोड़ा जाता है। जांच अधिकारी एम एन अनुचेथ ने कहा, ‘‘मामले की जांच अंतिम चरण में है। हम दो महीने में मामले में आरोप-पत्र दाखिल करेंगे।’’ लंकेश की 5 सितंबर, 2017 की रात करीब आठ बजे यहां उनके घर के बाहर करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

गौरी मेमोरियल ट्रस्ट और उनके समर्थकों ने दिवंगत पत्रकार की पहली बरसी पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। गौरी बलागा और गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट ने कर्नाटक के राजयपाल वजूभाई वाला को संयुक्त रूप से छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सनातन संस्था और इससे जुड़े संगठनों को ‘‘आतंकवादी संगठन’’ घोषित किया जाए।

इससे पहले, लंकेश की बहन कविता और अभिनेता एवं नाटककार गिरीश कर्नाड की अगुवाई में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज भवन तक मार्च किया। इस मार्च में स्वतंत्रता सेनानी एच. एस. दुरैस्वामी, समाजसेवी स्वामी अग्निवेश, गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी और वकील तीस्ता सीतलवाड़ सहित कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। 

इस मौके पर ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ नाम का एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ट्रस्ट ने इस मौके पर एक कलम जारी किया जिस पर लंकेश की तस्वीर और उनका दस्तखत है।

टॅग्स :गौरी लंकेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह