लाइव न्यूज़ :

प्याज की बढ़ती कीमतों में जल्द आएगी कमी, पहली खेप कल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

By एसके गुप्ता | Updated: December 13, 2019 09:18 IST

खाद्य तेल की कमी के सवाल पर दादाराव ने कहा था कि इस साल सोयाबीन का उत्पादन पर्याप्त नहीं होने के कारण देश में खाद्य तेलों की मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़ गया। उन्होंने कहा कि 2019-20 में सोयाबीन का महाराष्ट्र में उत्पादन 42.08 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में इसकी मात्रा 45.48 लाख टन थी। मंत्री ने कहा कि मांग की तुलना में आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में उत्पादन में बढ़ोतरी और आयात करना ही विकल्प है।

Open in App
ठळक मुद्देखाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने राज्यसभा में बताया था कि प्याज की पहली खेप 20 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल लोगों को 30 रूपए किलो प्याज खरीदने के लिए 30 दिनों तक प्रतिक्षा करना होगा। 

प्याज पर सरकार की कवायद के बाद विदेशी प्याज की पहली खेप शनिवार को पास मिस्त्र से मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर पहुंचेगी और वहां से मंडियों में सोमवार को बिक्री के लिए पहुंच जाएगी। प्याज की आसमान छूती कीमतों के बीच यह राहत देने वाली खबर है।  प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने आज 15000 टन प्याज आयात के लिए 5000 टन की तीन निविदाएं की है। उपभोक्ता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल लोगों को 30 रूपए किलो प्याज खरीदने के लिए 30 दिनों तक प्रतिक्षा करना होगा। 

आपको बता दें कि देश में प्याज की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए सरकारी व्यापार उपक्रम एमएमटीसी प्याज का आयात कर रही है। खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने राज्यसभा में बताया था कि प्याज की पहली खेप 20 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने प्याज की कीमतों में इजाफे की बात को स्वीकार करते हुए कहा, ''बफर स्टॉक के जरिये प्याज की आपूर्ति करने के बाद एमएमटीसी तमाम देशों से प्याज का आयात कर रहा है।

खाद्य तेल की कमी के सवाल पर दादाराव ने कहा कि इस साल सोयाबीन का उत्पादन पर्याप्त नहीं होने के कारण देश में खाद्य तेलों की मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़ गया। उन्होंने कहा कि 2019-20 में सोयाबीन का महाराष्ट्र में उत्पादन 42.08 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में इसकी मात्रा 45.48 लाख टन थी। मंत्री ने कहा कि मांग की तुलना में आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में उत्पादन में बढ़ोतरी और आयात करना ही विकल्प है। 

उन्होंने बताया कि देश में खाद्य तेलों की कुल मांग की 60 प्रतिशत आयात से और शेष 40 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूर्ति होती है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रप्याज प्राइसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो