लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से रह रहा एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:22 IST

Open in App

भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियन नागरिक को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि ओमेक्स पाम ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले नाइजीरियाई व्यक्ति वैलेंटाइन अहोसोता पुत्र फ्राइडे को थाना दादरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वह चार वर्ष से भारत में अवैध रूप से रह रहा था और उसकी वीजा की अवधि पहले ही खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा गिरफ्तार आरोपी से क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई तथा गुप्तचर विभाग की अन्य एजेंसिया गहनता से पूछताछ कर रही है। त्रिपाठी के अनुसार पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति अवैध रूप से भारत में रहकर मादक पदार्थ बेचने तथा साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाइक बोट घोटाला: जिला अदालत के आदेश पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ दर्ज किया एक और मामला

भारतनोएडा में कैब चालक से लूटपाट

भारतहत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज