लाइव न्यूज़ :

बाघिन अवनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा, पीछे से मारी गई थी गोली!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2018 08:08 IST

Open in App

नागपुर, 8 नवंबरः पांढरकवड़ा की टी-1 बाघिन अवनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद एक और नया खुलासा होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। चर्चा है कि अवनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदूक की गोली लगने के बाद अति रक्तस्त्राव से उसकी मौत हुई है। इन कैमरा पोस्टमार्टम में बाघिन को शरीर के पिछले हिस्से में गोली मारे जाने का पता चल रहा है। 

इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघिन अवनी ने वन अधिकारियों पर हमला ही नहीं किया बल्कि कहानी बनाकर उस पर सीधे गोली दागी गई है। इस संबंध में अब वन विभाग के आला अधिकारी ही वास्तविकता बता सकते हैं। यह चर्चा गुरुवार रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

बाघिन की मौत से उठे थे सवाल

एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट सरिता सुब्रमण्यम ने बाघिन अवनी के 'फर्जी एनकाउंटर' के लिए फॉरेस्ट मिनिस्टर का इस्तीफा और वरिष्ठ वन अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। दरअसल, कोर्ट ने बाघिन को मारने की कोशिश न करते हुए पहले बेहोश करने और पकड़ने के आदेश दिए थे। बाघिन को न मारने के कोर्ट के आदेश के बाद बेहोश कर चिड़ियाघर भेजने की योजना बनाई गई थी।

शार्प शूटर ने बाघिन को मारा तो उस समय वन विभाग का कोई कर्मचारी साथ नहीं था, जो नियमों का उल्लंघन है। हालांकि बाघिन की तस्वीरों में बेहोशी का इंजेक्शन दिखाई दे रहा है लेकिन ये मौत के बाद भी लगाया जा सकता है। सही स्थिति तो बाघिन के पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी जो नागपुर के गोरेवड़ा रेस्क्यू सेंटर में किया जा रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला