लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के भिंड में महज 12 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 16, 2022 22:28 IST

गुरुवार दोपहर वह अपने भाई के साथ इटावा रोड स्थित स्कूल में पढ़ने गया था। उसने स्कूल में लंच किया। इसके बाद वापस घर लौटने के लिए 2 बजे स्कूल बस में चढ़ा। इस दौरान वह बस में चक्कर खाकर गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्दे12 वर्षीय मनीष जाटव चौथी कक्षा में पढ़ता थावह अपने भाई के साथ इटावा रोड स्थित स्कूल में पढ़ने गया था घर लौटने के लिए 2 बजे स्कूल बस में चढ़ा और चक्कर खाकर गिर गया

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में डॉक्टरों को भी हैरान कर देने वाली दुखद घटना सामने आई है। यहां 12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने भी चिंता जताई है। डॉक्टरों का मानना है कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत का संभवतः राज्य में यह पहला मामला हो सकता है। 

बच्चे के परिजनों ने कहा कि 12 वर्षीय मनीष जाटव चौथी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर वह अपने भाई के साथ इटावा रोड स्थित स्कूल में पढ़ने गया था। उसने स्कूल में लंच किया। इसके बाद वापस घर लौटने के लिए 2 बजे स्कूल बस में चढ़ा। इस दौरान वह बस में चक्कर खाकर गिर गया।

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि छात्र मनीष को गुरुवार दोपहर अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। हमने उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, लेकिन उसे होश में नहीं लाया जा सका। गोयल ने कहा कि छात्र के माता-पिता ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का फैसला किया है। 

इस घटना को लेकर बात करते हुए डॉ. गोयल ने कहा कि एक स्टडी के अनुसार, इस तरह की घटनाएं COVID-19 के बाद बढ़ी हैं। यह संभवतः पहली बार है कि जब मध्य प्रदेश में इस उम्र के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। वहीं इस मामले को लेकर छात्र मनीष के पिता कोमल ने बताया कि उनके बेटे को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं रही। वह पूरी तरह से स्वस्थ था।

टॅग्स :Madhya PradeshHeart attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो