लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक सरकारी विद्यालय ढहा दिया गया, प्रशासन को पता नहीं कि किसने यह किया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 21:34 IST

Open in App

मालदा, चार दिसंबर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक क्रियाशील सरकारी प्राथमिक विद्यालय के भवन को ढहा दिया गया और प्रशासन को इस बारे मे कुछ पता नहीं है कि यह किसने किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इंगलिश बाजार में यह घटना एक दिसंबर को हुई लेकिन हाल ही में यह सामने आयी।

इंगलिश बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन राय ने बताया कि जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि लोगों ने शुरू में सोचा कि 1969 में स्थापित इस विद्यालय के पुराने भवन को इसलिए ढहाया जा रहा है ताकि नया भवन बनाया जाएगा लेकिन जब ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी तब उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को इस घटना की जानकारी दी।

जिला प्राथमिक विद्यालय निरीक्षक सुनीती सपुरी ने इस घटना के संबंध में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया । हालांकि सदन उपंसभागीय अधिकारी सुरेश चंद्र रानो ने कहा कि इस भवन को अज्ञात व्यक्तियों ने सरकारी प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए ढह दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी सरकारी भवन को बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं ढहाया जा सकता है। यदि कोई भवन जर्जर दशा में है तो भी पहले इंजीनियर उसका निरीक्षण करता है और फिर यह निर्णय लिया जाता है कि उसे ढहाया जाए या नहीं। लेकिन इस मामले में किसी सरकारी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह