लाइव न्यूज़ :

बिहार के सरकारी स्कूलों में सामने आ रहा है गैस सिलेंडर घोटाला, राज्य के 22,838 स्कूलों ने नहीं लौटाए आईओसी को 45,860 सिलेंडर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2025 15:47 IST

बताया जाता है कि सरकारी स्कूलों को 19 किलो वाला सिक्योरिटी-फ्री व्यावसायिक सिलेंडर दिया गया था, जिसे घरेलू गैस कनेक्शन मिलने के बाद संबंधित एजेंसी को वापस करना था। मगर राज्य के 22,838 स्कूलों ने 45,860 सिलेंडर अभी तक नहीं लौटाए हैं। 

Open in App

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुधारने के तमाम कोशिशों के बावजूद सरकारी स्कूलों में घोटाले खुल कर सामने आ जा रहे हैं। ताजा मामला मिड-डे मील योजना के लिए दिए गए गैस सिलेंडर से जुड़ा है। जानकारी अनुसार सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के लिए उपलब्ध कराए गए करीब 11.80 करोड़ रुपये मूल्य के व्यावसायिक गैस सिलेंडर पिछले दो वर्षों से बिना उपयोग के पड़े हुए हैं। बताया जाता है कि सरकारी स्कूलों को 19 किलो वाला सिक्योरिटी-फ्री व्यावसायिक सिलेंडर दिया गया था, जिसे घरेलू गैस कनेक्शन मिलने के बाद संबंधित एजेंसी को वापस करना था। मगर राज्य के 22,838 स्कूलों ने 45,860 सिलेंडर अभी तक नहीं लौटाए हैं। 

मुजफ्फरपुर डिवीजन में सबसे अधिक 18,494 सिलेंडर जमा नहीं हुए हैं। वहीं पटना में 16,899 और बेगूसराय में 10,067 सिलेंडर स्कूलों के पास ही पड़े हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जिलेवार सूची जारी कर मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय को इन सिलेंडरों की वापसी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। वहीं मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिलों के डीपीओ (एमडीएम) को निर्देश दिया है कि सिलेंडर जल्द से जल्द संबंधित एजेंसी को लौटाए जाएं। उन्होंने कहा कि डीपीओ स्वयं इसकी प्रगति की समीक्षा करें और नियमित रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में सरकारी स्कूलों में एलपीजी के उपयोग की स्वीकृति मिली थी। इसके तहत कंपनियों ने एमडीएम के लिए सिक्योरिटी-फ्री व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए। बाद में 20 अक्टूबर 2023 के निर्देश के बाद स्कूलों को घरेलू गैस कनेक्शन दिया गया। जिससे व्यावसायिक सिलेंडर अनुपयोगी हो गए। 

पटना में 1,829, मुजफ्फरपुर में 4,358, भागलपुर में 777, गया में 276, दरभंगा में 2,120, गया में 276, अररिया में 723, बांका में 548, बेगूसराय में 2387, जमुई में 239, कटिहार में 1332, खगड़िया में 407, किशनगंज में 407, लखीसराय में 819, मुधेपुरा में 452, मुंगेर में 516, पूर्णिया में 441, सहरसा में 85, सुपौल में 261, पूर्वी चंपारण में 1935, पश्चिम चंपारण में 1732, मधुबनी में 2324, समस्तीपुर में 3097, शिवहर में 684, सीतामढ़ी में 2244, अरवल में 248, औरंगाबाद में 220, भोजपुर में 1304, बक्सर 1093, गोपालगंज में 1997, जहानाबाद में 760, कैमूर में 1657, नवादा में 2, रोहतास में 3,524, सारण में 950 और सीवान में 1781 सिलेंडर लौटाए जाने बाकी हैं। कई जिलों में स्कूलों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद सैकड़ों सिलेंडर अब तक नहीं लौटे हैं। 

आईओसीएल कई बार पत्र भेजकर सिलेंडर वापस लेने का अनुरोध कर चुका है, लेकिन बड़ी संख्या में स्कूलों ने अभी भी सिलेंडर वापस नहीं किए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में सैकड़ों से लेकर हजारों सिलेंडर अब भी स्कूलों में जमा हैं। यह स्थिति विभागीय लापरवाही को दर्शाती है और विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभाग ने जल्द से जल्द सभी स्कूलों को गैस सिलेंडर वापस करने की अपील की है।

टॅग्स :बिहारIOCएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO