लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की एक अदालत ने कहा- यौन हमला बच्चों को मानसिक रूप से बौना बना देता है

By भाषा | Updated: September 29, 2019 06:23 IST

दिल्ली की एक अदालत ने सात वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के लिए शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई और कहा कि यौन हमला बच्चे को पंगु बना देता है और पीड़ित को ‘‘मानसिक रूप से बौना’’ कर देता है।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने सात वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के लिए शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई और कहा कि यौन हमला बच्चे को पंगु बना देता है और पीड़ित को ‘‘मानसिक रूप से बौना’’ कर देता है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सीमा मैनी ने मुकेश को यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा कानून (पॉक्सो) की धारा 10 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इसने कहा, ‘‘बच्चे पर किसी भी तरह से यौन हमला उसे इतना पंगु बना देता है कि उसका विकास बाधित हो जाता है, वह मानसिक रूप से बौना बन जाता है। इस तरह के बच्चों का जीवन में ध्यान भटक जाता है, विश्वास और उम्मीद खत्म हो जाती है और हर चीज एवं हर व्यक्ति पर संदेह करते हुए वे बड़ा होते हैं।’’ अदालत ने कहा, ‘‘उनका ‘बचपन’ छीन जाता है और वे अलग- थलग हो जाते हैं। सात वर्षीय बच्चे पर यौन हमला होने से जो नुकसान होता है उसकी भरपाई नहीं हो सकती।’’

अभियोजन के मुताबिक मामला 2013 का है जब बच्चे की मां उसकी बड़ी बहन को दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सकीय कारण से ले गई थी। वह अपनी बड़ी बेटी को अस्पताल के अंदर लेकर चली गई जबकि तीन अन्य बच्चों को प्रतीक्षा कक्ष में छोड़ दिया। जब वह लौटी तो बच्ची उसके पास रोते हुए आई और बताया कि अस्पताल में भोजन बांटने वाले आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘बच्चे हर सभ्यता का स्तम्भ होते हैं जिसके लिए बच्चों को न केवल शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होना चाहिए बल्कि नैतिक और भावनात्मक रूप से भी उन्हें मजबूत होना जरूरी है।’’

टॅग्स :यौन उत्पीड़नरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी