लाइव न्यूज़ :

ओटीटी मंच पर नई पारी को लेकर थोडी घबराहट है: शाहिद

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:07 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून ‘ओटीटी’ मंच पर अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि इसको लेकर उन्हें थोड़ी घबराहट है।

‘जब वी मेट’, ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में कर चुके अभिनेता राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की एक वेब सीरिज में नजर आएंगे, जिसका नाम अभी नहीं रखा गया है। राज निदीमोरू और कृष्णा डीके को हाल ही में उनकी वेब सीरिज ‘द फैमिली मैन’ के लिए काफी सराहना मिली है।

इंस्टाग्राम पर सोमवार शाम एक ‘लाइव सेशन’ के दौरान कपूर ने कहा कि फिल्मों में उन्हें मिली सराहना ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर उनकी सफलता सुनिश्चित नहीं कर सकती।

कपूर ने कहा, ‘‘ मैं डिजिटल मंच पर आगाज को लेकर थोड़ा घबराया हुआ हूं, क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि जिन अभिनेताओं को बड़े पेर्द पर सफलता मिली है क्या उन्हें डिजिटल मंच पर भी सराहना मिल सकती है या नहीं’’

अभिनेता (40) 2019 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ के दो साल पूरे होने के मौके पर प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए लाइव आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर केवल कुछ घंटे के लिए लोग आपको पसंद करते हैं, तो इससे आप संतुष्ट नहीं हो सकते। उन्हें आपके किरदार में रुचि होनी चाहिए, वे आपसे जुड़ाव महसूस करें और नौ से दस एपिसोड के लिए आपको उन्हें बांधे रखना होता है। मुझे नहीं लगता कि मुझे इसका अनुभव है। इसलिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उस मंच पर मुझे लोगों की क्या प्रतिक्रिया मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र