लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 986 नए मामले, 14 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: November 12, 2020 13:14 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 नवंबर ओडिशा में 986 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से कोविड-19 के कुल मामले बुधवार को बढ़कर 3,05,986 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण 14 और मौतें होने से तटीय राज्य में मृतकों की संख्या 1,483 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 986 नए मामलों में से, 572 विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं और बाकी मामले संक्रमितों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 112 नए मामले सामने आए, उसके बाद कटक में 81 और सुंदरगढ़ में 80 मामले सामने आए हैं।

राज्य में लोगों के संक्रमित होने की दर 5.97 फीसदी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, "अस्पतालों में इलाज के दौरान चौदह कोविड-19 रोगियों के निधन की दुखद सूचना है।"

14 नई मौतों में से तीन खुर्दा में और दो-दो नुआपाड़ा और सुंदरगढ़ में हुई हैं।

बारगढ़, बालासोर, कटक, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज और संबलपुर जिलों में संक्रमण के कारण एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में वर्तमान में 11,973 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2,92,477 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में 51.22 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो