लाइव न्यूज़ :

CM योगी की राह में ना आए आवारा पशु, 9 अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 11:05 IST

प्रशासन ने इसके लिए 9 सरकारी अधिकारी को इसका जिम्मा सौंपा है। दरअसल, सभी सरकारी अधिकारी इंजीनिर हैं। इसके लिए सर्कुलेशन जारी कर प्रशासन ने लिखा है कि ये अधिकारी यात्रा के दौरान इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई पशु काफिला के बीच में ना आ जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देअपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी को मिर्जापुर जाने वाले हैं। सीएम योगी के काफिला के सामने आवारा पशु ना आए इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर रखी है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री सीएम योगी गंगा यात्रा कर रहे हैं। सीएम का यह गंगा यात्रा प्रदेश के 27 जिलों होकर गुजरेगा। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी को मिर्जापुर जाने वाले हैं। सीएम योगी के काफिला के सामने आवारा पशु ना आए इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर रखी है।

प्रशासन ने इसके लिए 9 सरकारी अधिकारी को इसका जिम्मा सौंपा है। दरअसल, सभी सरकारी अधिकारी इंजीनिर हैं। इसके लिए सर्कुलेशन जारी कर प्रशासन ने लिखा है कि ये अधिकारी यात्रा के दौरान इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई पशु काफिला के बीच में ना आ जाए। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां गंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरह दिल्ली सरकार भी कर्तव्य का निर्वहन करती तो यमुना भी उतनी निर्मल हो जाती जितनी कानपुर मे गंगा। मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब 2014 में काशी चुनाव लड़ने गये थे तो उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है।

उन्होंने गंगा को स्वच्छ करने के लिए अपना वादा निभाते हुए नमामि गंगे परियोजना बनाई जिसकी वजह से कानपुर मे भी गंगा निर्मल हो गयी। उन्होंने कहा कि कानपुर में सीवेज का इतना गंदा पानी गिरता था कि पानी में ऑक्सीजन स्तर बहुत कम हो गया था और इससे वहां जलीय जीवों का अस्तित्व ही नहीं रहा था। उन्होंने बताया कि इसीलिए बिजनौर और बलिया से आज निकल रही दोनों गंगा यात्रा 31 जनवरी को कानपुर मे मिलेंगी क्योंकि कानपुर नमामि गंगे का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु था।

मुख्यमंत्री ने गंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा से लगे इलाकों की जमीन इतनी उर्वर है कि विश्व की 40 प्रतिशत आबादी का पेट भर सकती है। उन्होंने गंगा किनारे के गांवो के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बताया कि गंगा किनारे के हर जिले मे एक नर्सरी खुलेगी जिससे किसान खेत की मेड़ पर लगाने के लिए मुफ्त फलदार वृक्ष ले सकेंगे और मार्केटिंग भी सरकार कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा किनारे का जो किसान पूरी खेती मे फलदार वृक्ष लगाएगा उसे तीन वर्ष तक फल आने तक हर माह सरकार अनुदान देगी। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे के गांवो मे गौ आधारित खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा हर गांव मे गंगा मैदान, गंगा तालाब बनेंगे और नगर निकायों मे गंगा पार्क बनाए जाएंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसीएम योगी के फैसले
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल