लाइव न्यूज़ :

केरल: एनजीओ के आश्रय गृह से 9 लड़कियां हुईं फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पहले से छोड़ने की कर रही थीं कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 11:33 IST

इस पर बोलते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़कियां पिछले कुछ दिनों से आश्रय गृह छोड़ना चाहती थीं और इसके लिए विरोध कर रही थीं। उन्हें लेकिन आश्रय गृह से जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि इसके लिए सीडब्ल्यूसी, अदालत से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। सुबह हालांकि पाया गया कि लड़कियां लापता हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के एनजीओ से 9 लड़कियों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है लड़कियां पहले से एनजीओ छोड़ने के लिए विरोध कर रही थी। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाशी में लग गई है।

तिरुवनंतपुरम:केरल के कोट्टयम जिले में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा चलाए जा रहे आश्रय गृह से नौ लड़कियां सोमवार सुबह लापता हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि महिला समाख्या नाम के एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह को सामाजिक न्याय विभाग और बाल कल्याण समिति से मान्यता प्राप्त है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यहां के कुछ लड़कियां आश्रय गृह छोड़ना चाहती थीं और इसके लिए वे विरोध भी करती थी। लेकिन लड़कियों को नहीं छोड़ा गया था। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के अनुसार, उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पॉक्सो अधिनियम के तहत पीड़ित लड़कियों सहित लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह शिकायत मिली कि लड़कियां आश्रय गृह से लापता हो गई हैं।’’ पुलिस ने कहा कि आश्रितों को सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर आश्रय गृह में रखा गया था। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़कियां पिछले कुछ दिनों से आश्रय गृह छोड़ना चाहती थीं और इसके लिए विरोध कर रही थीं। उन्हें लेकिन आश्रय गृह से जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि इसके लिए सीडब्ल्यूसी, अदालत से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। सुबह हालांकि पाया गया कि लड़कियां लापता हैं।’’ 

17 वर्षीय लड़की भी घर से हो गई थी लापता

इससे पहले नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिला में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने को लेकर एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। थाना सेक्टर- 49 की पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी है कि सेक्टर-50 निवासी 17 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई है। उन्होंने एक युवक को नामजद करते हुए उसपर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीम बनायी गई है।

टॅग्स :केरलNGOPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल