लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 84 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 5450

By भाषा | Updated: September 25, 2020 18:05 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटो में 6,075 रोगी ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कोरोना संक्रमण के 59,397 मामलों में 30,371 रोगी अपने घर में पृथकवास में हैं ।बृहपतिवार को प्रदेश में एक लाख 64 हजार नमूनों की जांच की गयी है। अब तक उत्तर प्रदेश में 93 लाख से अधिक जांच किये जा चुके हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 से 84 और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5450 पर पहुंच गया है, इस दौरान यहां संक्रमण के 4519 नये मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 4,519 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 3,13,686 रोगी ठीक हो चुके है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश फिलहाल 59,397 लोगों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 5,450 संक्रमितों की मौत हो चुकी है । उन्होंने बताया पिछले 24 घंटो में 6,075 रोगी ठीक हो चुके हैं।

प्रसाद के मुताबिक 59,397 मामलों में 30,371 रोगी अपने घर में पृथक—वास में हैं । उन्होंने बताया कि बृहपतिवार को प्रदेश में एक लाख 64 हजार नमूनों की जांच की गयी जबकि महामारी की शुरूआत से अब तक प्रदेश में 93 लाख से अधिक जांच किये जा चुके हैं। 

कोरोना संक्रमण के मामले को देख इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपनाया सख्त रवैया-

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त रवैया अपना रहा है। अब हाईकोर्ट ने मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर कोई भी शख्स बिना मास्क लगाए दिखे तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे।

जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की बेंच एक पीआईएल पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने मास्क ना पहनने वालों पर सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि कोई भी शख्स घर के बाहर बिना मास्क पहने ना दिखाई दे। अगर कोई बिना मास्क पहने घूमता है तो वह समाज के प्रति अपराध करेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन