लाइव न्यूज़ :

JK: जोजिला दर्रे पर हुए सड़क हादसे में 8 लोगों के मरने की आशंका, 400 फीट गहरी खाई में टैक्सी के गिरने से हुआ हादसा, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 26, 2022 12:43 IST

जानकारी के मुताबिक, पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाशी में लगे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के जोजिला दर्रे पर एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 8 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक टैक्सी 400 फीट गहरी खाई में गिरी है।

जम्मू:जम्मू कश्मीर के जोजीला पास में एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत होने की आशंका बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनामर्ग में घटी है। जानकारी के मुताबिक, जोजिला दर्रे के पास टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से आठ लोगों के अभी तक मरने की आशंका जताई जा रही है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने गुरूवार को दी है। 

एक अधिकारी ने बताया कि करगिल से सोनामर्ग की ओर जा रही तवेरा कार सड़क से फिसल गई और जोजिला दर्रे पर मंदिर मोड़ पर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। 

क्या है पूरा मामला

अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे पर हुआ है। उनके अनुसार, बीती रात सवारियों से भरी एक टैक्सी खाई में गिर गई है। इसकी जानकारी मिलते ही मौकी पर पंहुची पुलिस ने एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले गए है। आपको बता दें कि जोजिला दर्रे की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 3400 मीटर है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा काफी दर्दनाक हो सकता है। इस घटना की आगे जांच हो रही है। 

इससे पहले दो मिनी बसों में हुई थी टक्कर

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को लद्दाख के दूरदराज श्योक-दुरबुक सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सेना ने 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया था। हालांकि इन्हें मामूली चोटें ही केवल आई हैं। बताया जाता है कि दो मिनी बसों में टक्कर होने के बाद एक वाहन पलट गया था जिससे यात्री बीच में ही फंस गए थे। बाद में सैन्य टीम की मदद से उन्हें बचाया गया था। 

इस पर बोलते हुए रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो यात्री मिनी बसों में टक्कर हो गई, जिससे एक मिनी बस सड़क पर पलट गई थी। जम्मू-कश्मीर लाइट इनफेंट्री के जवानों ने फौरन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आप्रेशन चलाया गया था। बाद में सेना की एक और टीम ने पहुंचकर प्राथमिक चिकित्सा समेत अन्य मदद भी की थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतसड़क दुर्घटनाPoliceDefense
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम