लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कन्नड़ व उडुपी जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 8 लोगों की मौत, केरल में 7800 से ज्यादा लोग हुए बेघर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 10:03 IST

केरल की राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि कन्नूर और कोझिकोड में दो-दो मौतें हुईं, जबकि अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है ।कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में शुक्रवार तड़के भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई।

तिरुवनंतपुरमः केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है जबकि 7800 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। बारिश की तीव्रता शुक्रवार को कम हो गई, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, जबकि केरल के छह अन्य जिलों में आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट था।

उधर, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में शुक्रवार तड़के भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई जबकि उडुपी जिले में एक पेड़ गिरने से एक बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। इसके बाद इन दोनों तटीय जिलों में बारिश के कारण हुए हादसों में इस हफ्ते जान गंवाने वालों की संख्या आठ हो गई है।

गौरतलब है कि केरल की राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि कन्नूर और कोझिकोड में दो-दो मौतें हुईं, जबकि अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। इसमें कहा गया है कि राज्य भर में खोले गए 203 राहत शिविरों में 7,844 लोगों को रखा गया है। उसने यह भी बताया है कि भारी बारिश की वजह से राज्य भर में 51 मकान पूरी तरह से और 1,023 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इससे पहले दिन में, मुन्नार में कोच्चि-धनुषकोडी राष्ट्रीय राजमार्ग के गैप रोड खंड पर मामूली भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हो गया। इडुक्की जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रास्ते से जल्दी ही मलबा हटा दिया जाएगा, लेकिन यह आज रात बंद रहेगा। त्रिशूर जिला प्रशासन ने बताया कि पेरिंगलकुथु बांध के दरवाजे आज खोले जाएंगे जिससे चलक्कुडी नदी का जल स्तर बढ़ सकता है इसलिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

वहीं कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक स्थित सजिपमुन्नूर गांव के नंदवारा में भारी बारिश के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा एक घर पर गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। उसने बताया कि महिला की पहचान मोहम्मद नामक व्यक्ति की पत्नी जरीना (47) के रूप में हुई। इससे पहले उनकी बेटी सफा (20) को अग्निशमन एवं बचाव विभाग के कर्मियों और पुलिस ने मलबे से निकाल लिया था। उडुपी जिले में अन्य घटना में, एक बड़ा पेड़ एक बाइक सवार पर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :केरलकर्नाटकमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह